Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Nov 2022 11:30 am IST


सीएम ने दी किया शहीद आंदोलनकारियों को नमन , राज्यपाल ने ली रैतिक परेड की सलामी


देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।बुधवार सुबह स्थापना दिवस पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को नमन किया। इसके बाद सीएम धामी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल हुए। वहीं राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी  ली।  इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। हम इसे 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प का मूलमंत्र अपनाया है।