Read in App


• Mon, 14 Jun 2021 1:43 pm IST


प्राचार्य के विधानसभा उपाध्यक्ष का फोन रिसीव करने पर विवाद


अल्मोड़ा-कोरोना संक्रमण की शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का फोन रिसीव करने पर विवाद खड़ा हो गया। कोविड प्रभारी राज्यमंत्री रेखा आर्या ने बैठक के बीच फोन में बात करने पर प्राचार्य पर प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। जवाब में प्राचार्य ने भी बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों के बैठने पर प्रोटोकॉल का तंज कस दिया। विवाद यहां तक बढ़ गया कि राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी से प्राचार्य को कुछ सीख देने तक की बात कह दी।