Read in App


• Sat, 24 Jul 2021 4:00 pm IST


उत्तराखंड: रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, किसानों ने किया प्रदर्शन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे तो किसानों ने उनके दौरे का विरोध किया। उन्होंने काले झंडों के साथ सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस 200 किसानों को गिफ्तार कर गदरपुर ले गई है। प्रदर्शन करने वाले किसान भारतीय किसान यूनियन चडूनी ग्रुप के हैं। इन्हें ही गिरफ्तार किया गया है।

सीएम धामी का रोड शो, दिखा खासा उत्साह रुद्रपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार से गांधी पार्क पहुंचे और यहां से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई।