Read in App


• Fri, 26 Apr 2024 5:14 pm IST


सरकारी स्कूलों में बच्चों को ओडिसी नृत्य सिखाया


उत्तरकाशी। स्पिक मैके की ओर से उत्तरकाशी के सरकारी विद्यालयों में शास्त्रीय ओडिसी नृत्य की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को ओडिसी नृत्य की बारीकियों को सिखाया गया। ओडिसी नृत्यांगना नितिशा नंदा ने स्कूली बच्चों के समक्ष ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर इसकी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने दस सरकारी विद्यालयों में बच्चों को ओडिसी नृत्य सिखाया। उत्तरकाशी में स्पिक मैके पिछले 12 वर्षों से उत्तरकाशी के सरकारी विद्यालयों में शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन आदि का आयोजन करता आ रहा है, जिसमें देश के विख्यात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है। इससे पूर्व में कथक नृत्यांगना गौरी दिवाकर, समीक्षा शर्मा, गायन में रितेश, रजनीश मिश्रा, रोनिता दे, सोम बाला, सितार में शिबेंदु राव, तबला पर अकरम खान आदि ने प्रस्तुति दी है। संस्था के जिला समन्वयक कृष्णा नंद बिजल्वाण ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन करवाते हैं।