Read in App


• Thu, 16 Nov 2023 5:11 pm IST


सीडीओ ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, नदारद मिले अधिकारी, कर्मचारी


बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने गुरुवार को विकास भवन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अवकाश पर गए कर्मचारियों के स्वीकृत अवकाश पत्र की मूल प्रति भी जांची।दीपावली पर्व समाप्त होते ही गुरुवार को सभी कार्यालय खुल गए। सीडीओ ने गुरुवार की सुबह दस बजे से विकास भवन में स्थापित विभिन्न विभागों को रूटीन चेकिंग की। इस दौरान उन्हें कई कार्यालयों में कर्मचारी व अधिकारी नदारद मिले। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीडीओ के सख्त रवैये के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। इधर सीडीओ तिवारी ने कहा कि वह उनका रूटीन चेकिंग कार्यक्रम था। जो समय-समय पर फिर जारी रहेगा।