Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Nov 2021 11:30 am IST


रामलीला में राजतिलक के मंचन के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन


रुद्रप्रयाग: कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग के सहयोग से ग्यारह गांव रामलीला गुप्तकाशी में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर रामलीला में राजतिलक का मंचन किया गया। दर्शकों ने भगवान राम से आशीर्वाद लिया और साथ ही कवि सम्मेलन का आनंद भी लिया। सम्मेलन में कलश के संचालक ओम प्रकाश सेमवाल महादेव काशी विश्वनाथ का भजन केदार का बाटा काशी विश्वनाथ मादेबा, गुप्तकाशी बिराज्यां काशी विश्वनाथ मादेबा, जगदम्बा चमोला अपणौ पर बिश्वास नि रै अब अपड़्वे खाणौ औणू च पण्डौं मा धर्मराज जू छौ सु अपड़ै भयों ठगाणू च, कवि सम्मेलन संयोजक सुरेन्द्र दत्त नौटियाल मेरा गौं कि रामलीला और सह संयोजक राकेश असवाल ने दून दीनि राज सीधा भाजणा, सैणु ब्वनू माथ गौं भि जागणा आदि प्रस्तुतियां दीं।