Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 3 Oct 2021 8:30 am IST


रैली निकालकर लिया वन्यजीवों के संरक्षण का संकल्प


मसूरी। वन्य जीव सप्ताह के तहत आयोजित जन जागरूकता रैली को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के शहीद स्थल से गांधी चौक तक निकाली गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वन संपदा कम होगी तो वन्यजीवों का जीना भी मुश्किल हो जाएगा। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं। डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि जागरुरूकता रैली को मसूरी ट्रेडर्स, पहल संस्था, स्कूली बच्चों का सहयोग मिला। शहर के 10 स्कूलों में विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी कराई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि सभी लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण और वनों को बचाने के लिए मिलकर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर ईओ आशुतोष सती, मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल, पुष्पा पडियार, रजत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।