Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 May 2022 11:30 am IST

मनोरंजन

वे 7 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं...


अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे नाम बड़े नाम जो आज स्टार्स हैं, दर्शकों को चुम्बक की तरह सिनेमा घरों की ओर खींच कर ले आते हैं। लेकिन आपको ये जान कर आश्चर्य होगा कि कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने वास्तव में अपने करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। पेश हैं ऐसे ही 7 नाम:

1. कंगना रनौत

कंगना रनौत को बॉलीवुड की 'क्वीन' कहा जाता है अभिनेत्री ने 8 फ्लॉप बैक टू बैक दी हैं, जिसमें उनकी नई फिल्म धाकड़ भी लिस्ट में शामिल हो गई है।

2. रणबीर कपूर

रणबीर कपूर का फैन बेस बहुत बड़ा है और वे इंडस्ट्री के अच्छे अभिनेता माने जाते हैं। लेकिन इन्होंने ने भी अपने करियर में 6 से अधिक फ्लॉप फिल्में दी हैं।

3. शाहिद कपूर

एक और शानदार अभिनेता, जिनका नाम आज उन एक्टर्स की लिस्ट में आता है, जो कोई भी भूमिका निभा सकते हैं। कबीर सिंह एक मेगा ब्लॉकबस्टर थी लेकिन उन्हें भी अपने करियर में 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में मिली हैं।

4. अक्षय कुमार

भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक पेमेंट पाने वाले अभिनेताओं में से एक, जिनका फैन बेस काफी बड़ा है। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी होगी कि उन्होंने अपने करियर में लगभग 42 फ्लॉप दी हैं!

5. अजय देवगन

बॉलीवुड में एक बड़ा नाम, अभिनेता के नाम 88 से अधिक फिल्में हैं, जिनमें से लगभग 43 ने बॉक्स-ऑफिस पर धूम मचाई है।

6. प्रियंका चोपड़ा जोनास

'देसी' गर्ल दुनिया में सबसे अधिक पेमेंट पाने वाली हस्तियों में से एक है और यह सही भी है। प्रियंका ने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल मैप पर पहचान दिलाई है। उनकी अब तक की लगभग 40 फिल्मों में से केवल 7 ही सुपरहिट रही हैं, और जबकि 12 औसत से नीचे थे, 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है।

7. करीना कपूर

बेबो आज इंडस्ट्री में सबसे अधिक डिमांड वाली अभिनेत्रियों में से एक है और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके पास कुछ बड़े यादगार प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर में 21 से अधिक फ्लॉप फिल्में की हैं।