Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Nov 2021 11:20 am IST

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी भारतीयों को बड़ा तोहफा


अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अगर संभव हुआ तो अमेरिका में दिवाली को प्रशासनिक अवकाश घोषित किया जा सकता है, यह घोषणा भारतीयों के लिए बहुत मायने रखती है। हालांकि, दिवाली को प्रशासनिक अवकाश के रूप में मान्यता बुधवार को पेश होने वाले विधेयक पर निर्भर करती है। दरअसल, अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी की ओर से बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के सामने दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। बुधवार को पेश होने वाले इस विधेयक के समर्थन में डेमोक्रेट कांग्रेस के सदस्यों के साथ इंडिया कॉकस, कांग्रेस के सदस्य रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति व अन्य अधिवक्ता भी शामिल होंगे।