Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 May 2023 4:00 pm IST

नेशनल

सलमान रुश्दी की 'विक्ट्री सिटी' के कायल हुए शशि थरूर, कहा- नोबेल प्राइज देने का समय आ गया है


राजनेता और लेखक शशि थरूर ने बुकर पुरस्कार विजेता सलमान रुश्दी की एक उपन्यास से प्रभावित होकर उनकी जमकर प्रशंसा की। 

थरुर ने मुंबई में जन्में रुश्दी की तारीफ में कहा कि, अब नोबेल पुरस्कार को महानतम जीवित भारतीय लेखक से दूर नहीं रखना चाहिए। थरुर ने हाल ही में उनकी नवीनतम उपन्यास 'विक्ट्री सिटी' पढ़ी थी। इस उपन्यास में रुश्दी ने मध्ययुगीन शहर हम्पी का जिक्र करते हुए विजयनगर साम्राज्य के कर्नाटक के बर्बाद क्षेकत्र के बारे में बताया है। 

थरुर ने कहा कि, मैंने अभी-अभी सलमान रुश्दी की शानदार उपन्यास विक्ट्री सिटी को अपने यथार्थवादी आंखों के माध्यम से विजयनगर साम्राज्य के इतिहास को जाना है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी महिला की कहानी है जिसने अस्तित्व में एक काल्पनिक साम्राज्य की कल्पना करती है। उन्होंने कहा- "अब समय आ गया है कि, महानतम जीवित भारतीय लेखक को प्रतिष्ठित 'नोबेल पुरस्कार' दिया जाए।"