Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Dec 2021 2:30 pm IST


आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पर वरिष्ठ कांग्रेसियों के लिए अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए आप पार्टी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने आप पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा लगातार वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।