Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Nov 2022 2:00 pm IST

राजनीति

मेहसाणा में बोले पीएम, कांग्रेस ने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया...


गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के मेहसाणा में जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा में चुनावी वादों और दावों के बीच पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है, यही हमारी संस्कृति है और हम इसी संस्कृति के साथ काम करते हैं। 

पीएम ने ये भी कहा कि, कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है। कांग्रेस ने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।