Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Feb 2023 7:00 am IST


26 फरवरी को वृष राशि में होगा महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण, इन राशियों के जातकों पर होगी धनवर्षा


ज्योतिषशास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 26 फरवरी को वृष राशि में महालक्ष्मी योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग मंगल और चंद्रमा की युति से बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं। 

मेष राशि 
इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस अवधि में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही यात्रा से लाभ मिलेगा। वहीं जो जो लोग टूर ट्रैवल्स, मार्केटिंग और फील्ड से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। सुख साधनों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन थोड़ा वाणी पर संयम बरतें।

वृष राशि 
महालक्ष्मी योग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आप मीडिया, फिल्म लाइन और क्रिएटिव लाइन से जुड़े हुए हैं, तो आपको ये अवधि शुभ साबित हो सकती है। नौकरीपेशी लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

कर्क राशि 
इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में चंद्रमा लग्नने होकर दशम और पंचम भाव के स्वामी हैं। साथ ही ये युति लाभ स्थान में बनेगी। इसलिए आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही संतान की तरक्की के भी योग हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बनेंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं।