Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Dec 2021 3:33 pm IST


उत्तराखंड: पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हमले के विरोध में धरने पर बैठी कांग्रेस


भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर शनिवार को बाजपुर में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता आज धरने पर बैठ गए। उन्हें मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया और वह हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर धरने पर बैठ गए। हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग बाजपुर में शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले के बाद रविवार को राजधानी देहरादून में भी सियासत गरमाई रही। हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सीएम आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।