Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Jan 2023 1:00 pm IST

नेशनल

गणतंत्र दिवस पर दुनिया ने देखी सेना की ताकत, आसमान में गरजा राफेल...


पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस की घूम है। लोग उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस माने रहे हैं। इसमें चार चांद लगा दिया है सेनाओं के करतब ने। 

सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 

74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी।