चमोली में बीआरओ कैंप के पास 2 बार आया था बर्फीला तूफ़ान
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-तिब्बत (चीन ) सीमा से लगे सुमना-2 में बीआरओ के कैंप के पास हिमस्खलन हुआ था। सेना के ब्रिगेडियर कृशानु शाह का कहना था कि इसमें बीआरओ के 10 मजदूरों की मौत हो गयी है, जबकि 7 मजदूर घायल हुए हैं। अभी भी 8 मजदूर लापता हैं। सुमना- 2 क्षेत्र में दो बार हिमस्खलन हुआ। घायलों को सेना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।