तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने विधानसभा में सेतुसमुद्रम परियोजना पर एक प्रस्ताव प्रेषित किया।
बड़ी बात ये है कि, इस परियोजना को लेकर राज्य के पूर्व सीएम के करुणानिधि पहले ही बयान दे चुके हैं। करुणानिधि ने कहा था कि, अगर यह परियोजना पूरी होती है, तो करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। हालांकि, स्टालिन ने कहा कि, सेतुसमुद्रम् अन्नादुरई और करुणानिधि का ड्रीम प्रोजेक्ट था।
बताया गया है कि, भाजपा सरकार के तहत अब तक सेतुसमुद्रम परियोजना की केवल जलमार्ग की योजना बनाई गई है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक कारणों से परियोजना के विरोध का आरोप लगाया है। सीएम स्टालिन ने कहा कि, उस समय के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने इस जलमार्ग को विकसित करने के लिए फंड आवंटित किया था। लेकिन राजनीतिक कारणों से है कि, भाजपा ने सेतुसमुद्रम परियोजना का विरोध किया।
वहीं तत्कालीन सीएम जयललिता ने भी इस परियोजना का समर्थन किया था, लेकिन अचानक से वह इसके विरोध में उतर आईं, और परियोजना के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।