Read in App


• Mon, 22 Mar 2021 5:19 pm IST


व्यापार संघ संविधान के लिए सात सदस्यीय टीम गठित


पिथौरागढ़-नगर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिए रविवार को व्यापार भवन में बैठक हुई। इसमें व्यापार संघ के संविधान निर्माण के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम 15 दिन के अंदर संविधान की नियमावली बनाकर चुनाव समिति के सम्मुख रखेगी। नगर उद्योग व्यापार मंडल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसलिए नए चुनाव के लिए रविवार को बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा और प्रस्तावित संविधान के बारे में चर्चा की गई।