इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच अर्जुन कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप वॉक के दौरान अपनी गर्लफ्रैंड मलाइको को फ्लाइंग किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो के शोस्टॉपर बने अर्जुन कपूर रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। जबकि मलाइका ऑडियंस के बीच सबसे आगे बैठी हुई नजर आ रही है।
इस दौरान एक्टर वॉक के मलाइका को फ्लाइंग किस दिया। आपको बता दें कि, पिछले महीने मलाइका ने अर्जुन कपूर के 37वें जन्मदिन पेरिस में बनाया। जिसकी तस्वीरें दोनों स्टार कपल ने शेयर भी किया था।