Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Jun 2023 3:09 pm IST

राजनीति

चुनावी मैदान में उतरी भाजपा, शुरू किया घर-घर संपर्क अभियान


बरेली: लोकसभा चुनाव 2024 में अभूतपूर्व जीत प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मैदान में उतरकर बूथ तक जनसपंर्क अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। पस्तोर, सीबीगंज में बूथ से घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की।

सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्‍टर अरुण कुमार ने अभियान के दौरान सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के पत्रक लोगों को दिए गए। संपर्क के दौरान संपर्कित व्यक्ति से टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल भी कराया गया। इस मौके पर पीएम मोदी कार्यकाल में पिछले नौ साल में जबरदस्त काम हुए हैं। इन्हीं की जानकारी देने के लिए हम जनता के बीच जा रहे हैं।


30 जून तक चलेगा अभियान

इस मौके पर भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, सभासद वेदराम मौर्य, रंजीत रचित, राम सिंह पाल, राजन श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया कि भाजपा महासंपर्क अभियान का घर-घर संपर्क अभियान अधिक ‌से अधिक बूथों पर 30 जून तक चलेगा।