Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 25 Sep 2022 6:00 am IST


कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए तनावपूर्ण साबित हो सकता है आज का दिन, जानिए अपना राशिफल


प्रत्येक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर राशिफल का निर्धारण किया जाता है। ज्योतिष में राशिफल के माध्यम से सभी राशियों के आने वाले दिन, सप्ताह, मास और वर्ष की भविष्यवाणी की जाती है। कल रविवार का कुछ राशि के जातकों के अच्छा तो कुछ के लिए तनावपूर्ण साबित हो सकता है। कल राहुकाल प्रात: 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन।

मेष
ग्रहों की युति स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं और न ही झगड़ा-विवाद करें।

वृषभ 
सूर्य, बुध, शुक्रु, चंद्र की युति शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन
व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क 
राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह 
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या 
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना सफल होगी।

तुला 
शासन सत्ता या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु 
उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए कार्य में प्रगति के योग हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर
पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ 
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन 
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।