Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Sep 2022 8:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

महज एक घंटे में बनकर तैयार हो जाता है ये घर, मिलती हैं ये सभी सुविधाएं...


आमतौर पर घर लगभग 6 महीने में बनकर तैयार हो पाता है। लेकिन अमेरिका में महज एक घंटे के अंदर लोगों को घर तैयार करके दिया जा रहा है। अमेरिकियों को ये घर बेहद किफायती भी लग रहे हैं। 

अमेरिकन्स का अपने मकान में रहने का सपना केवल 43.50 लाख से लेकर 80 लाख रुपये में साकार हो रहा है। खास बात ये हैं कि, इस तरह के घर में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भी रहते हैं। अमेरिका में दो साल पहले की घरों की कीमत में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। साल 2020 में जिस घर की कीमत 3,29,000 डॉलर मतलब 2.62 करोड़ रुपए थी वो अब 4,28,700 डॉलर यानि 3.42 करोड़ रुपये में मिल रहा है। ऐसे में मीडिल क्लास अमेरिकियों की आस केवल बॉक्सेबल जैसे स्टार्टअप पर टिकी है। ये कंपनी लोगों को महज 54,500 डॉलर यानि 43.50 लाख लेकर 80 लाख रुपये में घर दे रही है। 

बॉक्सेबल का सपना पाओलो तिर्मानी ने देखा था, और उन्होंने साल 2017 में इस कंपनी को शुरू किया था, और वो एक मिनट तो नहीं, लेकिन वो एक घंटे में घर तैयार करने में कामयाब हो गए हैं। इन घरों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि, इसमें इंस्यूलेशन तकनीक और एलईडी लाइटिंग होने से बिजली के बिल का पैसा भी बचाती है। बॉक्सेबल कंपनी के कैसिटा घर में फुल साइज किचन, बाथरूम और लिविंग रूम शामिल है और डिलीवर होने के बाद एक घंटे में इसे अनपैक किया जा सकता है। 

केवल एक घंटे के अंदर ये आपके रहने के लिए तैयार हो ही जाता है। इसके किचन में फ्रिज, सिंक, ओवन, डिशवाशर, माइक्रोवेव और कैबिनेट्स भी हैं। बाथरूम में सिंक, बड़े काउंटर, शीशे और स्लाइडिंग ग्लास की सुविधा है तो 375 स्क्वायर फिट के लिविंग रूम 8 दरवाजे और खिडकियों वाला हैं. इसका फ्लोर लकड़ी का है। इसमें एसी के लिए भी जगह दी गई है।