Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Apr 2022 11:07 am IST


जंगलों में धधकती आग से महकमें के छूटे पसीने


पौड़ी: पौड़ी में सिविल और आरक्षित दोनों तरह के जंगल आग से धधक रहे है। सोमवार को भी कई स्थानों पर जंगल में आग लगी रही। अभी तक गढ़वाल और सिविल डिविजनों में 60 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी है। आग पर काबू पाने के लिए वन महकमा भी जुटा हुआ है। अफसरों ने बताया कि सिविल और पंचायती वनों से आग आरक्षित वनों की ओर बढ़ रही है।सोमवार को गढ़वाल वन प्रभाग की पश्चमी अमेली रेंज में सिविल और आरक्षित वनों में आग रही। जबकि श्रीनगर क्षेत्र में सिविल के जंगलों में आग काफी विकराल हो गई है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ सोहन लाल ने बताया कि दोनों ही जगहों पर वन महकमे की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। रविवार को एक बार आग पर काबू पा लिया गया था जबकि सोमवार को फिर आग धधक गई। अभी तक 78. 15 हेक्टेअर रिजर्व जबकि 37.35 हेक्टेअर सिविल वन आग की चपेट में आए है। दमदेवल रेंज की रेंजर सुचि चौहान ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है। जबकि सिविल में आग को बुझाने के लिए टीम काम कर रही है।