Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Sep 2022 3:32 pm IST


भाजपा जिलाध्यक्ष ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया


चंपावत : टनकपुर के कालाझाला स्थित नित्य आश्रम गौशाला के प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीपल, अमरूद और बरगद के पौधे रोपे। कार्यक्रम का संयोजन किसान मोर्चा अध्यक्ष बच्चन सिंह अधिकारी ने किया। जिलाध्यक्ष पाठक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को साफ सुथरा बनाए रखना है। इस दौरान उन्होनें सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण के प्रति जागरुक रहने का संकल्प दिलाया।