बीते दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स नए साल का जश्न मनाये विदेश गए थे। वे अब एक-एक करके वापस लौट रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ न्यू ईयर के मौके पर बाहर थे और बीते चार जनवरी को वे मुंबई लौटे। शाहिद जैसे ही परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और शाहिद और उनकी फैमिली की फोटोज क्लिक करना शुरू कर दिया। ये देखा कर शाहिद कपूर भड़क गए। एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, पैपराजी का यूं बच्चों की तस्वीर लेना और वीडियो बनाना शाहिद को इतना नागवार गुजरा, कि उन्होंने सबके सामने ही अपना कबीर सिंह वाला अवतार दिखा दिया। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। हालांकि एक्टर ने पत्नी मीरा के साथ पैप्स को पोज दिए, लेकिन बच्चों की तस्वीर लेना उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने पैपराजी से सीधा-सीधा कह दिया- ”वीडियो क्यों ले रहा है? क्यों ले रहा है?”
आपको बता दें कि शाहिद कपूर अपनी फैमिली प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखते हैं। फैमिली टाइम को वह फैमिली टाइम रखना ही पसंद करते हैं। इस वीडियो पर अब यूजर्स के कमेंट आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मूवी मिलना बंद हो गई, लेकिन अकड़ अभी भी कम नहीं हुई।’ एक अन्य ने कमेंट किया- ‘अकड़ दिखा रहा है, पब्लिक से ही ये लोग चलते हैं और पब्लिक को ही आंख दिखाते हैं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘ये बंदा अलग ही नशे में रहता है।'