Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Dec 2021 7:00 pm IST

राजनीति

भाजपा के नेता बसपा मे शामिल, जानिए अब किसने छोड़ा पार्टी का साथ


चुनाव से ठीक पहले हरिद्वार जिले की भगवानपुर सीट से भाजपा नेता सुबोध राकेश ने पार्टी छोड़ बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। वह अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल होने के लिए गाजियाबाद गए। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री थे और 2017 में उन्होंने भाजपा के टिकट से भगवानपुर विधानसभा का चुनाव लड़ा था।  सुबोध राकेश के भाई दिवंगत सुरेंद्र राकेश बसपा के टिकट पर भगवानपुर से दो बार विधायक रहे हैं। वह बहुगुणा और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनकी मृत्यु के बाद पत्नी ममता राकेश यहां से कांग्रेस विधायक हैं। देवर और भाभी के बीच में जबरदस्त तकरार है। सुबोध राकेश जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी माता सहती देवी भगवानपुर नगर पंचायत की चेयरमैन है। सुबोध राकेश उनके प्रतिनिधि के रुप में काम करते हैं।