DevBhoomi Insider Desk • Thu, 2 Mar 2023 9:30 pm IST
मनोरंजन
'कच्चा बादाम' गाकर रातों रात स्टार बने भुबन की माली हालत हुई खराब, अपने ही बनाये गाने पर मिल रहा कॉपीराइट का नोटिस
‘कच्चा बादाम’ गाते हुए मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर को कुछ समय पहले सोशल मीडिया ने रातोंरात स्टार बना दिया था। उनके इस गाने पर कई म्यूजिक वीडियो बने, जिसे यूजर्स ने भी खूब पसंद किया। भुबन के इस गाने को अलग-अलग भाषाओं में गाया गया। इस गाने की वजह से भुबन को जबरदस्त पहचान मिली लेकिन अब वह अपने ही बनाए गाने (कच्चा बादाम) को गा नहीं पा रहे हैं। भुबन का कहना है कि अब जब भी वे इस गाने गाते हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया या यूट्यूब पर पोस्ट करते हैं, तो उन्हें कॉपीराइट का नोटिस मिलने लगता है। उन्हें उनके ही गाने को गाने से रोका जा रहा है। बार-बार मिल रहे नोटिस से भुबन बड्याकर परेशान हो चुके हैं।उनका कहना है कि नोटिस मिलने की वजह से वह गाना नहीं गा पा रहे हैं और उन्हें कोई शो भी नहीं मिल रहा है।
भुबन ने बताया कि “एक शख्स ने उन्हें 3 लाख रुपए देकर कहा था कि वो अपने यूट्यूब चैनल पर इस गाने को चलाएंगे।' उनका कहना है कि 'उस शख्स ने पैसे दे देते हुए उनसे कई डॉक्युमेंट्स पर साइन करवाए थे, खुद अनपढ़ बताते हुए भुबन ने कहा कि कागजों पर क्या लिखा था उन्हें इसकी समझ ही नही थीं। अब भुबन उस शख्स पर खुद के अनपढ़ होने का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 'कच्चा बदाम' का कॉपीराइट होने की वजह से उनकी कमाई हो पा रही है जिससे वे वह काफी दुखी हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है। पॉपुलैरिटी और पैसा कमाने के बाद वह अपना घर बनवाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन अब उनके पास पैसा नहीं है और उन्हें खाने के लाले पड़े हुए हैं।