Read in App

Rashmi Panwar
• Tue, 18 Oct 2022 3:58 pm IST

वीडियो

मध्य प्रदेश दौरे के पर बोले मुख्यमंत्री धामी, एमपी श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरान उनके कई कार्यक्रम हो चुके हैं और कई अन्य होने सुनिश्चित हुए हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा डीएनसीबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर कैंट,मध्य प्रदेश में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में शामिल है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश नई  ऊंचाईयां छू रहा है। साथ ही अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने बचपन में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान अध्ययनरत सहपाठियों एवं गुरुजनों से की भी  मुलाकात की।