Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Apr 2023 1:00 am IST

राजनीति

बिहार : रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख ने किया तंज, सरकार को घेरा...


बिहार में रामनवमी पर हुई हिंसा पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। 

ओवैसी का कहना है कि, बिहार सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही। हिंसा में घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा देने की बात नहीं हो रही है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार कर क्या रही है।  ओवैसी ने बिहार हिंसा के लिए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इतने बड़े स्तर पर राज्य में हिंसा हुई, सरकार मुआवजा देने की बात क्यों नहीं कर रही। 

चुनाव के दौरान ही आप धर्मनिरपेक्षता की बात क्यों करते हैं। जब आप चुनाव जीत कर सीएम बन जाते हैं, पीएम बन जाते हैं, तो आप धर्मनिर्पेक्षता के बारे में क्यों सोचते हैं। आप हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की बजाय इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। खजूर खा रहे हैं। एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि जब हिंसा पहले से ही नियोजित थी, तो सरकार क्यों सो रही थी। घटना पहले 31 मार्च को हुई फिर 1 अप्रैल को दोबारा हिंसा कैसे हो गई। 

सरकार क्या कर रही थी, पुलिस क्या कर रही थी। प्रशासन क्या कर रहा था। आपने जुलूस की अनुमति दी। भीड़ ने पुलिस के ही सामने एक मदरसा जला दिया, पुलिस वहां खड़े होकर क्या कर रही थी। उन पुलिस वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।