Read in App


• Tue, 16 Mar 2021 4:47 pm IST


अब की बार 60 पार के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा:मदन कौशिक


भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष  और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने    हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

 इस अवसर पर उनके साथ नवनियुक्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद और हरिद्वार जनपद के सभी भाजपा विधायक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अबकी बार साठ पार के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी मैदान में उतरेगी । कार्यकर्ता के मान सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए वह मंडल और बूथ स्तर तक जाएंगे उसके लिए वे आगामी 20 तारीख के बाद कुमाऊं मंडल के 3 जनपदों से अपने दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। भाजपा में किसी भी कार्यकर्ता को क्या दायित्व मिलता है यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि वह किस मनोयोग के साथ उस काम को करता है यह महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है और कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे।

नवनियुक्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीस्वरानंद ने कहा कि आज पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको वे पूरी तरह निभाएंगे आम जनता की समस्या का समाधान हो और सरकार की नीतिया जन जन तक पहुंचे यह मेरी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक बार पुनः मिशन 2022 को फतह किया जाएगा ।

 आज के गंगा पूजन कार्यक्रम में ज्वालापुर  विधायक सुरेश राठौड़ रानीपुर विधायक आदेश चौहान रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा झबरेड़ा विधायक देशराज क करणवाल लक्सर विधायक संजय गुप्ता और खानपुर विधायक प्रणव चैंपियन पूर्व दायित्व धारी विमल कुमार शोभाराम प्रजापति किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत सुशील चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान जिला महामंत्री विकास तिवारी आदेश सैनी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी मयंक गुप्ता जागेराम शास्त्री जिला मंत्री आशु चौधरी जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा मोहित वर्मा अतुल वशिष्ठ चंद्रकांत पांडे दिनेश पांडे तरुण नय्यर   अजीत कुमार रामकिशन प्रधान उज्ज्वल पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।