दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) के पहले दिन शनिवार को कुल 600 खिलाड़ियों में से 97 की बोली लगी। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। फ्रेंचाइजी अब तक 74 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सामूहिक रूप से 388 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी हैं, जिनमें से 20 विदेशी खिलाड़ी हैं। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और हर्षल पटेल जहां उम्मीद के अनुसार महंगे रहे। वहीं आवेश खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा और रियान पराग जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिला।
सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ और इमरान ताहिर जैसे बड़े नाम अनसोल्ड रहे। बता दें कि इस बार नीलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया (BCCI) ने बाद में 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा। आक्शनर ह्यूग एडमीड्स की अचानक तबियत खराब होने के कारण आक्शन कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। बाद में चारु शर्मा ने आक्शनर की भूमिका निभाई। रविवार मेगा आक्शन का दूसरा दिन होगा। इस दौरान पल-पल की जानकारी के लिए दैनिक जागरण के साथ जुड़े रहें।