Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 7:00 am IST

नेशनल

मासूम में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, लेकिन रिपोर्ट में पुष्टि नहीं, रहिए सावधान


मंकीपॉक्स वायरस भारत में भी दस्तक दे चुका है। केरल के कोल्लम जिले में देश में पहला मंकीपॉक्स संक्रमण का मामला आने के बाद अब एक बच्चे में इसके लक्षम सामने आए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

आंध्र प्रदेश के के विजयवाड़ा में भी एक बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। जिले के जीजीएच अस्पताल के अधीक्षक एन राव ने बताया कि, मंकीपॉक्स के लक्षण वाले बच्चे को जीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके रक्त के नमूने पुणे भेजे गए थे। हालांकि रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एहतियातन बच्चे के परिवार को होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

दरअसल बच्चे का परिवार हाल ही में सऊदी अरब के दौरे से भारत लौटा था। बता दें कि, इस साल जनवरी के बाद से, 50 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं।