Read in App


• Wed, 24 Feb 2021 9:17 am IST


उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी चढ़ा पारा


उत्तराखंड के ज्यादातर शहरों में तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। आलम यह है कि फरवरी में ही पहाड़ी शहरों का पारा चढ़ गया है।

मसूरी, नैनीताल और मुक्तेश्वर जैसे हिल स्टेशन में भी पारा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के आसपास पहुंच गया है।

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिलने के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है।

मसूरी में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा है। यही आलम मुक्तेश्वर का है। जहां अधिकतम और न्यनूतम तापमान सामान्य से क्रमश: आठ और सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है।