Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Feb 2022 3:30 pm IST


विवेक विहार में कालोनी वासियों ने रूकवाया सड़क निर्माण कार्य


नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटवाने की मांग कर रहे विवेक विहार कालोनीवासियों ने कालोनी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लोगों का आरोप है कि नालियों पर अतिक्रमण करने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। पानी निकासी नहीं होने से बरसात में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कालोनी के लोगों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। स्थानीय निवासी कांची गिरी, जयदेव राठी, नरेश वर्मा, महेश वर्मा, अशोक भाटिया, एसके तोमर, वासुदेव यदुवंशी आदि ने बताया कि कालोनी में सड़क के दोनों तरफ की नालियों पर अवैध निर्माण कर लिए जाने के कारण पानी निकासी अवरुद्ध हो गई है। जिससे बरसात में गंदा पानी घरों में भर जाता है। सामान्य दिनों में भी नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। कालोनी के लोग कई बार नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग कर चुके हैं।