Read in App


• Thu, 2 May 2024 5:28 pm IST


स्टेशन बाजार में कूड़ा जलाने पर ईओ ने लिया संज्ञान


लोहाघाट। नगर पालिका ने स्टेशन बाजार में एकत्रित कूड़ा जलाने के मामले का संज्ञान लिया है। इसे लेकर नगर पालिका के ईओ ने पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब भी किया है। स्टेशन बाजार में रोजाना सुबह कूड़े को एकत्रित कर जलाया जा रहा था। इससे स्टेशन क्षेत्र में प्रदूषित धुंए से व्यापारियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार सुबह यात्री दिनेश चंद्र, खीम सिंह और प्रेम कुमार ने बताया कि नगर पालिका पर्यावरण को बचाने के बजाय प्रदूषित कर रही है। पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। ईओ पीएस बोहरा ने मामले का संज्ञान लेने पर पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं नहीं होंगी।