Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Aug 2021 9:05 am IST


रमोलसारी गांव के युवक की नाइजीरिया में मौत


अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक होटल में नौकरी करने वाले थौलधार ब्लॉक के रमोलसारी गांव के एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। होटल स्वामी ने परिजनों को शव घर पहुंचाने का आश्वासन दिया है। रमोलसारी गांव निवासी भाग सिंह राणा का बेटा जबर सिंह (32) नाइजीरिया में एक होटल में नौकरी करता था। जबर सिंह के साथ नाइजीरिया में उसके गांव का एक अन्य युवक होटल में नौकरी करता है। बीते 24 अगस्त की सुबह को नाइजीरिया से गांव के युवक और होटल स्वामी ने परिजनों को फोन कर जबर सिंह की मौत की सूचना दी। उन्होंने परिजनों को बताया कि जबर सिंह की अचानक तबीयत खराब हुई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत की सूचना पाते ही परिजनों के होश उड़ गए। गांव में कोहराम मच हुआ है। रमोलसारी गांव के पूर्व प्रधान सुमन सिंह राणा ने बताया कि होटल स्वामी से दूरभाष पर हुई बातचीत में उन्होंने शव घर पहुंचाने का आश्वासन दिया है।