Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Sep 2021 10:47 am IST

जन-समस्या

सेल बाजार के विरोध में उतरे कर्णप्रयाग के व्यापारी


नगर पालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग में सस्ते दामों पर आवश्यक खाद्य सामग्री, गारमेंट सहित अन्य सामान की खरीद को लगाए गए सेल बाजार का उद्योग व्यापार मंडल कर्णप्रयाग ने विरोध किया है। उनका कहना है कि कोरोना के चलते पहले ही व्यापार की रफ्तार धीमी है ऐसे में इस तरह के बाजार लगने से उनका व्यवसाय चौपट हो रहा है। व्यापारियों ने पालिका प्रशासन से शीघ्र इस बाजार को हटाने की मांग की है। व्यापारियों ने अपर बाजार से तहसील परिसर तक प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार भी किया। रविवार को दीनदयाल पार्क में आयोजित व्यापारसंघ कर्णप्रयाग की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र इस संबध में पालिका सेल बाजार को दी गई अनुमति निरस्त नही करती है तो सोमवार से बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन उग्र किया जाएगा। इस संबध में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भी दूरभाष पर अवगत कराया। संघ महामंत्री उमेश खंडूड़ी, अध्यक्ष बृजेश बिष्ट ने कहा इस संबध में पालिका-प्रशासन से वार्तालाप व पत्राचार किया गया है यदि सेल बाजार का निरस्तीकरण नहीं किया गया तो व्यापारी उग्र आन्दोलन करेगा। इस अवसर पर पुष्कर रावत, राकेश रतूड़ी, हरनाम लूथरा, चंद्रशेखर जुयाल, अनिल खंडूड़ी, पुष्कर सिंह, विक्रम सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।