Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Sep 2022 4:44 pm IST


मलबा आने से आधे घंटे ठप रहा यातायात, लगी वाहनों की कतार, एंबुलेंस भी फंसी


पिथौरागढ़-धारचूला नेशनल हाईवे (एनएच) पर पलेटा के पास मलबा आने से लगभग आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। यात्रियों ने मलबा, पत्थर और पेड़ स्वयं हटाकर यातायात सुचारु किया। उधर बारिश से धारचूला के एलधारा से नाले के साथ मलबा फिर मल्ली बाजार तक पहुंच गया।

पलेटा के पास पनखोली गांव के ऊपर रविवार को दिन में पहाड़ी से मलबा, पत्थर और पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सड़क खोलने के लिए कोई पहल नहीं होने पर यात्रियों ने खुद ही मलबा, पत्थर और बांज के पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु किया।