Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Dec 2021 4:50 pm IST


उपला ज्ञानसू सडक में जगह-जगह गड्ढे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों , जिस कारण लोगों में आक्रोशः


जिला मुख्यालय की नजदीकी बस्ती ज्ञानसू क्षेत्र के वार्ड 11 में सडकों का हाल बड़ा बुरा है। खासकर उपला ज्ञानसू सडक में जगह-जगह गड्ढे बने हैं और दूर-दूर तक सिर्फ कीचड़ ही नजर आता है। सडक पर कहीं नाली तक नजर नहीं आती। ऐसे में स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन तो मानो सुध लेने के लिए तैयार नीं है। जिस कारण लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है।लंबे समय से सडक पर गंदा पानी बह रहा है। यहां तक कि सडक का पानी लोगों के घरों में भी जा रहा है। जिनको स्थानीय लोगों ने सभासद चुना वो सडक की हालत पर झांकते भी नहीं है। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने बताया कि हर साल सड़क पर नाली निर्माण होता है। अब पालिका बजट तैयार कर सडक पर मजबूत आरसीसी युक्त नाली बनाने में की योजना बना रही है, ताकि स्थानीय लोगों को स्थायी रूप से राहत मिल सके।