Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Nov 2021 10:30 am IST


लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष का निधन


चम्पावत: टनकपुर क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी व लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश चड्ढा का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका काफी समय से दिल्ली में उपचार चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। दोपहर को गमगीन माहौल में शारदा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल आदि ने शोक जताया