Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Mar 2022 11:58 am IST


क्रय केंद्रों पर गन्ना डंप, किसान परेशान


सितारगंज चीनी मिल के क्लोजर की वजह से सीमांत क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना डंप पड़ा है। इससे गन्ना सूखने लगा है। मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति डायरेक्टर मनमोहन सिंह, वरिष्ठ गन्ना किसान किरन तलवार, नीतिन रस्तोगी आदि ने बताया कि सेंटरों में पड़े गन्ने का उठान नहीं किया जा रहा है।सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष भगवंत सिंह खालसा ने बताया कि चीनी मिल सितारगंज के क्लोजर के चलते गन्ना उठाया नहीं जा रहा है। अब मिल की मरम्मत हो चुकी है। शनिवार से गन्ना उठान शुरू होगा।गन्ना किसानों की मानें तो दिसंबर में मिल में तकनीकी गड़बड़ी, उसके बाद बेमौसमी बारिश से किसान समय पर गन्ना नहीं समेट सके। इधर, चारुबेटा, सड़ासड़िया, बानूसी, दाह-ढाकी, पुरनापुर आदि गन्ना सेंटरों पर उठान नहीं होने से गन्ना डंप पड़ा है। किसानों ने गन्ना उठान ने होने से आक्रोश जताया है। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन से तत्काल गन्ना उठवाने की मांग की है।