Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Dec 2021 8:30 pm IST


शहीद गोवर्धन अधिकारी की प्रतिमा का हुआ अनावरण


वीर चक्र से सम्मानित लच्छीवाला निवासी अमर शहीद लांस नायक गोवर्धन अधिकारी की प्रतिमा का अनावरण 50 वर्ष बाद लच्छीवाला मुख्य मार्ग के समीप पालिकाध्यक्ष सुमित्रा मनवाल व उनके स्वजन ने किया।

शहीद गोवर्धन अधिकारी 15 दिसंबर 1971 को भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हो गए थे। उनकी वीरता को देखते हुए सरकार की ओर से उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित भी किया गया था। लंबे समय से क्षेत्रवासी उनकी प्रतिमा को स्थापित करने की मांग कर रहे थे। जिसको नगरपालिका डोईवाला ने पूरा किया और उनकी प्रतिमा उनके गांव में स्थापित की गई। जिस पर उनके स्वजनों के साथ ही अन्य ग्रामीण भी भावुक हो गए। गोरखा रेजीमेंट के सैनिकों ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर शहीद को सेना बेंड के साथ अपनी श्रद्धांजलि दी।