Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 22 May 2022 10:30 am IST

नेशनल

दिल्ली में आज मिलेगा गर्मी से राहत, असम में बारिश जारी, जानें आज के मौसम का हाल


भारत के कई राज्य में मौसम ने करवट बदल लिया है। जिसके कारण मौसम सुहावना हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर कई राज्य में गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। यहीं नहीं दिल्ली में हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा और इसके साथ आज यहां बादल भी छाए रहेंगे। इतना नही नहीं यहां के कई क्षेत्रों में आज बारिश भी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का कहर
अभी भारत के कई राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। जिसमें असम में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की माने तो अरुणाचल प्रदेश के साथ असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।