Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Apr 2022 11:30 pm IST

मनोरंजन

युविका चौधरी ने करणवीर को लताड़ा


कंगना रणौत के शो ‘लॉक अप’ से हाल ही में करणवीर बोहरा बाहर हो गए थे। उन्हें दूसरी बार शो का हिस्सा बनने का मौका मिला था, लेकिन वह अपना गेम बेहतर नहीं बना पाए। नतीजतन उन्हें दर्शकों के कम वोट मिले और वह शो से बाहर हो गए। 'लॉक अप' से बाहर आने के बाद करणवीर बोहरा ने हाल में शो का हिस्सा बने प्रिंस नरूला को लेकर एक बयान दिया और उन्हें गॉसिप चाची कह दिया। इस बयान के बाद प्रिंस की पत्नी और अभिनेत्री युविका चौधरी ने करणवीर को खरी-खोटी सुनाई है।युविका चौधरी ट्रबल मेकर बनकर शो का हिस्सा बनने गए अपने पति को खूब सपोर्ट कर रही हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रिंस के लिए पोस्ट साझा करती रहती हैं। वहीं, शो से बाहर आने के बाद करणवीर बोहरा के एक बयान से वह भड़क उठीं और उन पर अपनी भड़ास निकालीं। दरअसल, करणवीर बोहरा ने कहा था कि प्रिंस शो में इधर-उधर गॉसिप कर रहे हैं और एक गॉसिप चाची की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वह अंजलि अरोड़ा से सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स मांग रहे हैं। वह संकीर्ण सोच वाले व्यक्ति हैं।