Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Jan 2023 5:57 pm IST

मनोरंजन

तेजस्वी प्रकाश ने गाया 'सपना जहां' सांग, फैंस ने पूछा- करण को मिस कर रही हैं क्या?


बिग बॉस में वैसे तो बहुत सी जोड़ियां बनती हैं लेकिन कम ही ऐसी होती हैं जो सीजन खत्म होने के बाद भी चलती रहती हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी भी ऐसी है जो शो खत्म होने कि बाद भी चल रही है। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर कई लोग उनसे सवाल करने लगे हैं कि क्या वे अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को मिस कर रही हैं। इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश को 'सपना जहां' सॉन्ग गाते हुए नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ट्रेडिशनल अंदाज में दिख रही हैं।  तेजस्वी प्रकाश के इस टैलेंट के बारे में जानकर उनके कई फैंस हैरान रह गए और उनकी सुरीली आवाज की तारीफ की है। तेजस्वी प्रकाश ने जैसे ही इस सिंगिंग वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया, कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की मानो बाढ़ ही आ गई।  कुछ फैंस तो उन्हें करण का नाम लेकर चिढ़ाने लगे। वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल कर लिया कि क्या वे करण को मिस कर रही हैं। वहीं कुछ लोगों न लिखा- वाकई में तेजस्वी प्रकाश काफी अच्छा गाती हैं।