Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Dec 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

Tunisha Suicide Case: पूछताछ में बोले शीजान, कहा- 'अलग-अलग धर्म और उम्र में अंतर होने की वजह से किया था ब्रेकअप'


टेलीविजन सीर‍ियल ‘अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल’ में शहजादी मरियम का किरदार निभाने वाली तुनिशा शर्मा  के सुसाइड मामले में आरोपी बनाये गए एक्टर शीजान खान ने पुलिस को बताया है कि वह तुनिशा के  साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों धर्म अलग-अलग थे और उम्र में बड़ा अंतर था। यही वजह थी कि कुछ समय में ही उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि पुलिस को तुनिशा के एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान की इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है।
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पूछताछ में शीजान ने यह भी बताया कि दोनों के बीच कुछ महीने से अक्सर झगड़े होने लगे थे। कई बार यह झगड़े स्टूडियो में भी हुए हैं, जिसके चलते दोनों ने कुछ दिनों तक एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला किया था। वहीं तुनिशा के परिवार वालों ने शीजान पर बेटी को  धोखा देने व कई और लड़कियों के साथ उसके अफेयर होने के गंभीर आरोप भी लगाये हैं। बता दें कि तुनिशा के अचानक सुसाइड करने की खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह  गया था।