Read in App


• Sun, 21 Feb 2021 12:57 pm IST


साल 2021 में सलमान और जॉन अब्राहम आमने सामने


साल 2020 में कोरोना की वजह से थिएटर्स बंद रहे थे। दर्शक बेसब्री से पहले की तरह सिनेमा हॉल में जा कर फिल्म देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। पर २०२१ में कई बड़े बैनर की फिल्मे आमने सामने होने की संभावना है। ईद पर सलमान खान की राधे और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते -२ रिलीज़ होंगी। २८ मई को अक्षय कुमार की बेल बॉटम और हॉलीवुड बहुचर्चित फिल्म फ़ास्ट एंड फ्यूरियस 9 रिलीज़ होगी। वहीँ दशहरे पर जूनियर एनटीआर की RRR और अजय देवगण की मैदान रिलीज़ होंगी। साल के आखिर में भी दिवाली पर अक्षय कुमार की पृथ्वीराज और शाहिद कपूर की जर्सी रिलीज़ होंगी। इस साल दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देखने को मिल सकेगा।