Read in App


• Sun, 4 Jul 2021 9:35 am IST


एसएसबी ने वृहद अभियान के तहत किया 5500 पौधों का रोपण


रानीखेत में सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत की तरफ से वन महोत्सव के तहत वन क्षेत्र गगास बग्वालीपोखर के मेल्टा गांव में वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। मुख्यालय के महानिरीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में विभिन्न उपयोगी प्रजातियों के कुल 5500 पौधे लगाए गए।

पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यालय के आईजी संजय कुमार ने पर्यावरण में जंगलात की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदूषण सहित विभिन्न मानव जनित कारणों से पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है।