Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 6:26 pm IST


मुख्यमंत्री धामी पहुंचे उत्तरकाशी, करोड़ों की योजनाओं का किया 'श्रीगणेश'


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले में स्थित नौगांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नौगांव कृषि उपज बाजार समिति (मंडी) समेत 64 करोड़ 71 लाख की विभिन्न योजनाओं का  शिलान्यास किया। इसके अलावा 6 करोड़ 90 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, काश्तकारों के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है।  सरकार की तरफ से आधुनिक तकनीक के जरिए उन्हें दक्ष करने  पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार दीपावली से पहले प्रदेश की आंगनवाड़ी बहनों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है।