Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 14 Sep 2022 8:00 am IST


गोपेश्वर में प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान


जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद गोपेश्वर ने मुख्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध संधन चकिंग अभियान चलाया। संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह व अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण के नेतृत्व में सफाई व अन्य कर्मचारियों ने लोगों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया। साथ ही नगर की विभिन्न दुकानों में प्लास्टिक पाई गई जिनके विरूद्ध कार्रवाई की गई। ईओं ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से मनुष्य का स्वास्थ्य बिगड़ता हैं साथ ही पर्यावरण की काफी क्षति होती हैं।